केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार के लिए एक हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया है। इस समिति का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीक-सक्षम बनाना तथा एजेंसी के ढांचे में आवश्यक सुधार सुझाना है।
इस बहु-विषयक (Multidisciplinary) विशेषज्ञ समिति में नंदन नीलेकणी, पूर्व ISRO अध्यक्ष एस. सोमनाथ, पूर्व IB निदेशक तपन डेका, IIT मद्रास के निदेशक वी. कामकोटी, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल और लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा शामिल हैं। सरकार का कहना है कि विशेषज्ञों की सिफारिशों के आधार पर NTA की परीक्षा प्रणाली और तकनीकी ढांचे को और मजबूत बनाया जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
