10:20 am Friday , 24 July 2026
BREAKING NEWS

अश्लील कंटेंट पर केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, 50 OTT ऐप्स किए बैन

केंद्र सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने वाले 50 OTT ऐप्स को बैन कर दिया है। केंद्रीय ब्रॉडकास्ट राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने लोकसभा में लिखित जवाब में बताया कि इन ऐप्स पर आईटी (डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) नियम, 2021 के तहत कार्रवाई की गई है। सरकार ने कहा कि ऐसे प्लेटफॉर्म्स की लगातार निगरानी की जाती है और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाती है। इससे पहले भी सरकार अश्लील कंटेंट दिखाने वाले कई OTT ऐप्स पर प्रतिबंध लगा चुकी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस