बदायूं
श्रावण माह को लेकर बदायूं पुलिस अलर्ट: एएसपी नगर व सीओ सिटी ने मुख्य बाजारों में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
केशव गुप्ता
बदायूं। आगामी श्रावण माह के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय ने संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बाजारों में मौजूद दुकानदारों एवं आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी भी ली और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रावण माह के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की सतर्क निगरानी रहेगी ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में अपने धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कर सकें।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस हरेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com