10:21 am Friday , 24 July 2026
BREAKING NEWS

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, बोले- देशहित में लिया फैसला

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के अनिश्चितकालीन अनशन को समाप्त करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह, साथ ही लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने अपना अनशन खत्म किया।

सोनम वांगचुक ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उनसे मुलाकात की या पत्र लिखकर अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस