कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 36 दिनों तक चले आंदोलन के समाप्त होने के बाद संगठन के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि आंदोलन भले समाप्त हो गया हो, लेकिन उनकी लड़ाई अभी जारी है। उन्होंने बताया कि अब संगठन का मुख्य फोकस शिक्षा सुधार, युवाओं के मुद्दों और आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने पर रहेगा।
अभिजीत दीपके ने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर चर्चा चल रही है और उनका मानना है कि किसी भी छात्र के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं होना चाहिए। संगठन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अभियान जारी रहेगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
