जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने प्रदर्शन स्थल के आसपास ऐप-आधारित फूड डिलीवरी, राइड-हेलिंग, लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स सेवाओं को अस्थायी रूप से नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस ने नागरिकों से धारा 163 के तहत लागू निषेधाज्ञा का पालन करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। इससे पहले सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो की कुछ सेवाओं पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
