उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 65 वर्षीय जगदीश द्विवेदी की हत्या के बाद उनका शव घर के एक बंद कमरे में दफन मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने कमरे की खुदाई कराई, जहां से मानव अवशेष बरामद किए गए।
मृतक के बेटों अजय और संतोष ने अपने भाई विजय पर संपत्ति के लालच में हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घटना के बाद विजय फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और बरामद अवशेषों को आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
