उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के आनंदीपुर गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय दिव्या ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह अपने प्रेमी हिमांशु त्यागी की हत्या से गहरे सदमे में थी।
जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले दिव्या के भाई आकाश पर अपने साथियों के साथ मिलकर हिमांशु की हत्या करने का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस पहले ही आकाश और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अब दिव्या की मौत के मामले की भी जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
