2:56 pm Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। गुरु मंत्र सिद्धि एवं कष्ट निवारण के लिए कराया हवन-यज्ञ

श्रद्धालुओं ने दीं यज्ञ में दी आहुतियां, बांटा प्रसाद
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में सोमवार को गुरु मंत्र सिद्धि एवं श्रद्धालुओं के कष्टों के निवारण की कामना से विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कीं और परिवार की सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र में शांति की प्रार्थना की। हवन-यज्ञ का आयोजन दरबार के महंत संजय शर्मा के सान्निध्य में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठानों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा समाज में सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होता है। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आलोक सक्सेना, अंशुल वार्ष्णेय, अंशुल ठाकुर, अनमोल अग्रवाल, अतुल मिश्रा, प्रीति सक्सेना, मुकेश सक्सेना, सीमा सक्सेना, कुसुम शर्मा, श्रेया शर्मा, शुभम शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं, तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम में भी पंडित राजीव शर्मा के निर्देशन में विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुतियां अर्पित कीं और भगवान से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस