बेंगलुरु में आयोजित ‘सुरक्षा 2.0’ कार्यक्रम में मोहम्मद अदीब खान ने प्रस्तुत किया ‘RAFT’ सॉफ्टवेयर
– अदीब ने एक बार फिर किया बदायूं का नाम रोशन
बेंगलुरु। हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित ‘सुरक्षा 2.0’ कार्यक्रम के दौरान युवा सॉफ्टवेयर डेवलपर मोहम्मद अदीब खान ने अपने अभिनव सॉफ्टवेयर RAFT (Root Authenticated Forgery Tracking) की प्रस्तुति दी।
RAFT एक उन्नत दस्तावेज़ सत्यापन प्रणाली है, जिसे फर्जी दस्तावेज़ों की पहचान करने और उनकी प्रामाणिकता की जांच करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस तकनीक की सहायता से दस्तावेज़ों में की गई छेड़छाड़ और जालसाजी का पता अधिक प्रभावी ढंग से लगाया जा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न सरकारी विभागों एवं विशेषज्ञों ने इस नवाचार की सराहना की। प्रस्तुति के बाद संबंधित अधिकारियों ने इस तकनीक की संभावनाओं पर सकारात्मक रुचि दिखाई तथा इस विषय पर आगे विचार-विमर्श करते हुए मोहम्मद अदीब खान और उनकी टीम के साथ भविष्य में सहयोग की इच्छा भी व्यक्त की।
मोहम्मद अदीब खान ने बताया कि उनका उद्देश्य ऐसी तकनीक विकसित करना है जो दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाए तथा भविष्य में सरकारी एवं निजी संस्थानों के लिए उपयोगी सिद्ध हो। मोहम्मद अदीब खान पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के पीआरओ सरताज अली खान के पुत्र हैं। पिछले वर्ष बेंगलुरु में मोहम्मद अदीब खान साइबर हैकाथोन में प्रथम पुरस्कार जीत चुके हैं!
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
