2:55 pm Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। हाइवे पर कार और बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रेफर
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर जाहरवीर बाबा मंदिर के निकट सोमवार दोपहर कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर कूबरी निवासी डब्लू सिंह पुत्र रूम सिंह सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान इस्लामनगर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ईको कार की ने जाहरवीर बाबा मंदिर के पास बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बिल्सी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस