2:11 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

शांतिपूर्ण प्रदर्शन मौलिक अधिकार, पुलिस ज्यादती बर्दाश्त नहीं: CJI सूर्यकांत

नई दिल्ली 27 जुलाई।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा है कि शांतिपूर्ण और कानूनसम्मत तरीके से प्रदर्शन करना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान CJI ने पुलिस की कार्रवाई पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि सिर्फ आंदोलन हो रहा है, इस आधार पर बल प्रयोग या ज्यादती को जायज नहीं ठहराया जा सकता।

CJI सूर्यकांत की बेंच ने सोमवार को कहा कि लोकतंत्र में असहमति जताने का अधिकार संविधान देता है। प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पुलिस को संयम बरतना होगा।

बेंच ने इस दौरान यह भी कहा कि देशभर में प्रदर्शनों से निपटने के लिए एक समान राष्ट्रीय प्रोटोकॉल बनाया जाना चाहिए। अभी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं, जिससे भ्रम और टकराव की स्थिति बनती है।

कोर्ट ने केंद्र सरकार और संबंधित पक्षों से इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखने को कहा है।

जंतर-मंतर प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी सभी लंबित याचिकाओं पर अब मंगलवार को सुनवाई होगी। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल का इस्तेमाल किया था।

CJI की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। कई लोग इसे नागरिक अधिकारों की जीत बता रहे हैं

विज्ञापन एक्सप्रेस