बिसौली। फैजगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष इसरार खां के निर्देश पर कावड़ यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से मुरादाबाद फर्रुखाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया गया। इसका मकसद रात में कावड़ियों को किसी भी असुविधा से बचाना है। चेयरमैन इसरार खां ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था और एन आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जा रहा है यात्रा मार्ग पर नियमित निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके। इसरार खां ने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं की कावड़ यात्रा समाप्त होने तक प्रकाश व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी लाइट के खराब होने पर उसे तुरंत ठीक किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ मिल सके। इस दौरान मोहित गुप्ता, आमिर रजा, सुमित बाबू आदि उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
