4:35 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली में मानसूनी बारिश से जलभराव: दवतोरी रोड तालाब बनी, निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

बिसौली (बदायूं)। मानसून की तेज बारिश ने बिसौली नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। लगातार हुई वर्षा के बाद दवतोरी रोड पर भारी जलभराव हो गया, जिससे सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगी। सड़क पर जमा पानी के कारण राहगीरों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान इसी तरह की स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से बारिश का पानी लंबे समय तक सड़कों पर जमा रहता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है।

व्यापारियों और आसपास के लोगों ने बताया कि जलभराव के कारण दुकानों तक ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो गया। कई स्थानों पर पानी दुकानों के सामने तक भर गया, जिससे कारोबार भी प्रभावित हुआ।

नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से दवतोरी रोड सहित जलभराव वाले क्षेत्रों में नालों की नियमित सफाई और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में लोगों को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन एक्सप्रेस