4:41 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

कछला में गंगा उफान पर, जलस्तर खतरे के निशान से 12 सेमी ऊपर

3 तहसीलों के 36 गांव बाढ़ की चपेट में, प्रशासन अलर्ट, लोग कर रहे पलायन की तैयारी।

उझानी-बदांयू 31 जुलाई।

पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश और डैम से पानी छोड़े जाने के कारण बदायूं के कछला गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। आज दोपहर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 12 सेमी ऊपर पहुंच गया। इससे जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

जिला प्रशासन के अनुसार गंगा में हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा बैराज से पानी बढ़ाकर छोड़ा गया है। इसके चलते जिले की सदर, दातागंज और सहसवान तहसील के 36 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। निचले इलाकों में पानी घुसना शुरू हो गया है। गांवों के लोगों ने जरूरी सामान के साथ सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो अगले 24 घंटे में पानी गांवों के अंदर तक पहुंच जाएगा।

स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर हालात का जायजा लेने के आदेश दिए हैं। DM ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत न होने पाए। राहत और बचाव दल को अलर्ट पर रखा गया है।

फिलहाल प्रशासन ने तटवर्ती गांवों में मुनादी कराकर लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। लेखपाल और राजस्व टीम लगातार निगरानी कर रही है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस