।
उझानी-बदांयू 2 अगस्त।
तेज रफ्तार टेंपो के पलटने से बरेली के एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। हादसे के डेढ़ महीने बाद पीड़ित पत्नी ने उझानी थाने में तहरीर देकर FIR दर्ज कराई।
ग्राम पनवडिया, थाना आंवला, बरेली निवासी रेखा ने बताया कि 22 जून को वह पति नेमचन्द्र के साथ टेंपो संख्या UP24CT2197 से हरहरपुर मंदिर जा रही थीं। आरोप है कि चालक तेज व लापरवाही से टेंपो चला रहा था। ग्राम छतुईया के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें नेमचन्द्र की मौके पर मौत हो गई और रेखा घायल हो गईं।
पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच उपनिरीक्षक रवनीत सिंह को सौंपी गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
