5:43 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी -घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

उझानी बदांयू 2 अगस्त।

कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घर में घुसकर एक महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 जुलाई को सुबह करीब 6:30 बजे गांव के ही राजू पुत्र रामप्रसाद और उसका बहनोई उमेश पुत्र नत्थूलाल उसके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौच करते हुए महिला से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर दोनों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना में महिला को चोटें आई हैं।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस