सावन माह में हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों के बीच मेरठ के आकाश सैनी अपनी 301 लीटर गंगाजल वाली कांवड़ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी विशाल कांवड़ राहगीरों और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
आकाश सैनी का कहना है कि उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने के संकल्प के साथ यह विशेष कांवड़ यात्रा शुरू की है। उनकी आस्था और संकल्प से प्रभावित होकर विभिन्न स्थानों पर लोग उनका स्वागत कर रहे हैं और यात्रा के दौरान उन्हें सम्मान दे रहे हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
