12:03 pm Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

8 अगस्त को प्रयागराज आएंगे राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह ‘गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों के साथ संवाद करेंगे और विभिन्न मुद्दों पर उनके विचार सुनेंगे।

दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

विज्ञापन एक्सप्रेस