10:21 am Tuesday , 4 August 2026
BREAKING NEWS

मुजफ्फरनगर: हादसे में टूटी ट्राइसाइकिल, लेकिन नहीं टूटा शिवभक्त का हौसला; तितावी पुलिस बनी सहारा

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक कांवड़िया घायल हो गया, जिससे उसकी ट्राइसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल शिवभक्त को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया।

इलाज के बाद पुलिस ने कांवड़िये की टूटी हुई ट्राइसाइकिल की तुरंत मरम्मत भी कराई। इसके बाद शिवभक्त को सुरक्षित उसकी मंजिल के लिए रवाना किया गया। पुलिस की इस मानवीय पहल की कांवड़ियों और स्थानीय लोगों ने सराहना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस