5:16 pm Tuesday , 4 August 2026
BREAKING NEWS

बरेली को मिले नये मंडलायुक्त, भूपेन्द्र एस चौधरी का तबादला

बरेली को मिले नये मंडलायुक्त, भूपेन्द्र एस चौधरी का तबादला ।

बरेली 4 अगस्त ।

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को आईएएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए। इस फेरबदल में बरेली मंडल को नया मंडलायुक्त मिला है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार शम्भु कुमार जो अभी तक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक थे, को बरेली का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।

वहीं बरेली के वर्तमान मंडलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी को सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग के पद पर तैनात किया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक दोनों अधिकारियों को जल्द ही नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस