बिसौली पुलिस की कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग की आशंका में पांच लोग गिरफ्तार
बदायूं।
जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना बिसौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार गुलफाम पुत्र मजलेशाह, इकराम पुत्र मजलेशाह एवं पप्पू पुत्र सुलेमान, निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर थाना बिसौली, तथा गोपाल पुत्र महेन्द्रपाल एवं प्रदीप पुत्र महेन्द्रपाल, निवासी मोहल्ला तहसील कॉलोनी, बिजलीघर के सामने, कस्बा एवं थाना बिसौली को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार सभी आरोपियों को समय से संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
