10:44 am Wednesday , 5 August 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा, कारतूस और चाकू के साथ दो गिरफ्तार

कादरचौक पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा, कारतूस और चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बदायूं।

थाना कादरचौक पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक हरिओम सिंह अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्राम धौकन नगला तिराहे के पास पहुंचे, जहां रंगीन शाह पुत्र घसिट शाह निवासी ग्राम गौरामई, थाना कादरचौक को एक अवैध 12 बोर तमंचा एवं एक जिंदा 12 बोर कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कादरचौक पर मु.अ.सं. 228/2026, धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वहीं हेड कांस्टेबल वीर सिंह एवं राजकुमार ने मुनीश नगर मोड़ से नेत्रपाल पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम जोरी नगला, थाना कादरचौक को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में मु.अ.सं. 229/2026, धारा 4/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस