10:44 am Wednesday , 5 August 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक व फैजगंज बेहटा पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में चार गिरफ्तार

कादरचौक व फैजगंज बेहटा पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में चार लोग गिरफ्तार

बदायूं।

जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कादरचौक एवं फैजगंज बेहटा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।

थाना कादरचौक पुलिस ने अय्यूब अहमद पुत्र रफीक अहमद निवासी ग्राम कादरवाड़ी, गिरिन्द सिंह पुत्र जंगलीराम निवासी मुनीशनगर तथा दीपक पुत्र बादाम सिंह निवासी सदाठेर को शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

वहीं थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने जुबैर पुत्र हाशम अली निवासी ग्राम मई, थाना चंदौसी, जनपद संभल को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया।

पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस