11:35 am Thursday , 6 August 2026
BREAKING NEWS

बसपा प्रमुख मायावती ने विधायक उमा शंकर सिंह के निधन पर जताया शोक

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रसड़ा (बलिया) से विधायक उमा शंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे उमा शंकर सिंह के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

मायावती ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस