11:35 am Thursday , 6 August 2026
BREAKING NEWS

दिल्ली हाईकोर्ट का NEET-SS 2025 अभ्यर्थियों को बड़ा राहत, राउंड-2 काउंसलिंग के लिए दोबारा मिलेगा मौका

दिल्ली हाईकोर्ट ने रिट याचिका (C) संख्या 11097/2026 “सुनील एवं अन्य बनाम मेडिकल काउंसलिंग कमेटी” में याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों को NEET-SS 2025 काउंसलिंग के राउंड-02 में दोबारा पंजीकरण कर भाग लेने की अनुमति दे दी है। अदालत के आदेश के बाद 03 अगस्त 2026 का नोटिफिकेशन तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है।

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इस्तीफा (Resignation) देने के लिए पोर्टल 7 अगस्त 2026 को शाम 4:00 बजे तक खुला रहेगा। वहीं, राउंड-02 के लिए नया रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 9 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोबारा शुरू होगी। इससे प्रभावित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया में फिर से भाग लेने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस