उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के मुसाझाग थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सैंजनी में निर्माणाधीन वीरांगना अवंती बाई महिला बटालियन परिसर का वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पीएसी लखनऊ अनुभाग के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) श्री किरीत राठौड़, जिलाधिकारी बदायूं श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अंकिता शर्मा ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
