11:22 am Friday , 7 August 2026
BREAKING NEWS

SGPGI के डॉक्टरों का कमाल: सिजेरियन और ओपन हार्ट सर्जरी कर मां-बेटी की बचाई जान

लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई (SGPGI) के डॉक्टरों ने एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर गर्भवती महिला और उसकी बच्ची की जान बचा ली। 32वें सप्ताह में गर्भवती की तबीयत अचानक बिगड़ने पर जांच में उसके हृदय के दो वॉल्व खराब पाए गए, जिससे मां और गर्भस्थ शिशु दोनों की जान खतरे में थी।

डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने पहले सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए बच्ची का सुरक्षित जन्म कराया, इसके तुरंत बाद ओपन हार्ट सर्जरी की। करीब साढ़े चार घंटे तक चले इस जटिल ऑपरेशन के बाद मां और नवजात दोनों की जान बचा ली गई। SGPGI के डॉक्टरों की इस उपलब्धि की सराहना की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस