जनता दल समाजवादी ने धूमधाम से मनाया मंडल दिवस, पिछड़ों से संगठित होकर संघर्ष का किया आह्वान
बदायूं, 7 अगस्त 2026: जनता दल समाजवादी द्वारा शुक्रवार को जिला कार्यालय, न्यू कॉलोनी (एस.के. कॉलेज फील्ड के निकट) पर मंडल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने 7 अगस्त 1990 को मंडल आयोग की सिफारिशों के तहत लागू हुए 27 प्रतिशत आरक्षण को याद करते हुए शेष अनुशंसाओं को लागू कराने के लिए पिछड़े वर्ग को संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
प्रदेश प्रभारी संतोष यादव ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जनता दल समाजवादी द्वारा मंडल क्रांति अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के अधिकार, आरक्षण और रोजगार की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने मंडल आयोग की शेष अनुशंसाओं को लागू कराने के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मंडल क्रांति अभियान को सफल बनाने तथा सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी संतोष यादव के अलावा अशोक गोस्वामी, महावीर सिंह, सत्यपाल सिंह, बनवारी सिंह, जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, रामपाल सिंह पटेल, विश्राम सिंह, डॉ. रविंद्र यादव, मनोज कुमार कुर्मी, अनमोल साहू, डॉ. नंदकिशोर पाली, मोहम्मद आरिफ, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, प्रो. महेंद्र सिंह, एडवोकेट मुरारी गुप्ता, डॉ. हरनंदन सिंह पटेल, विजयपाल नाई, प्रशांत कश्यप, फिल्मी प्रजापति, प्रभु दयाल जाटव, डब्लू वर्मा, पीतांबर बाल्मीकि, सौरभ बढ़ई, सुशीला यादव, सुनीता धोबी, मोहम्मद सगीर, अहमद, शाहजहांपुर से राजवीर शर्मा, विजयपाल सिंह तथा रामपुर से अरशद अली, साबिर हुसैन, सूफी हुसैन सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

