बदायूं
उसहैत थाना समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, राजस्व से जुड़ी शिकायतों का रहा बोलबाला
केशा। गुप्ता
उसहैत। शनिवार को थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान दर्जनों शिकायतें सामने आईं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा घरेलू विवाद, मारपीट, जमीन पर अवैध कब्जे सहित अन्य समस्याओं को लेकर भी फरियादी पहुंचे। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों की बात सुनकर कई मामलों को आपसी समझौते और नियमानुसार कार्रवाई के माध्यम से मौके पर ही सुलझाया। वहीं, जिन मामलों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं हो सका, उनमें संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान कराना है। लंबित मामलों में भी जांच पूरी कर जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
समाधान दिवस में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के साथ उपनिरीक्षक संजय कुमार, हरिओम सिरोही, श्रीकृष्णपाल सिंह, संजय गौड़, अखलेश कुमार और राम कुमार मौजूद रहे। राजस्व विभाग की ओर से कानूनगो दुर्गपाल सिंह, भगवान दास तथा लेखपाल आदित्य चौधरी, सौरभ सक्सेना, अंकित मिश्रा, आदित्य सक्सेना, मनोज, दिनेश, सचिन शर्मा, कुलदीप वर्मा, पुष्पेंद्र कुमार और सचिन कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा भाजपा नगर सभासद टिंकू राठौर, असद अहमद, रिंकू सिंह समेत बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों की जांच कर नियमानुसार जल्द कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

