बदायूं। 8 अगस्त। प्रयागराज में आयोजित कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शनिवार को बदायूं जिला कांग्रेस कमेटी की टीम जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में शामिल हुई। कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर शुरू किया है।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों और युवाओं ने “जॉब दो या इस्तीफा दो”, “वी वांट जॉब्स, नॉट पैलेट गन्स” तथा “पेपर लीक की सरकार नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों से संवाद करते हुए पेपर लीक, बेरोजगारी, परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवाओं को समय पर निष्पक्ष परीक्षाएं और रोजगार के अवसर मिलना जरूरी है।
अजीत यादव ने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के बेहतर भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार तथा उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

