बदायूं
लगातार बारिश बनी आफत: गढ़ी खानपुर में कच्चे मकान की छत गिरी, बड़ा हादसा टला
केशव गुप्ता
बदायूं। जिले के इस्लामनगर क्षेत्र के गांव गढ़ी खानपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते एक किसान के कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
गनीमत रही कि हादसे के समय घर में कोई व्यक्ति सो नहीं रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि छत गिरने से घर का घरेलू सामान मलबे में दब गया, जिससे किसान परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान बेहद कमजोर हो चुके हैं और क्षेत्र में इससे पहले भी छत गिरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
