8:06 pm Tuesday , 4 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। रोटरी एवं इनरव्हील क्लब द्वारा स्व. राजीव कुमार अग्रवाल की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर 5 अगस्त को

बिसौली। रोटरी एवं इनरव्हील क्लब द्वारा स्व. राजीव कुमार अग्रवाल की पुण्य स्मृति में 5 अगस्त “आज” को 17 वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रोटरी दिनेश मधु आई हॉस्पिटल पर सुबह 9:00 से आयोजित किया जाएगा। जिसका शुभारंभ एसडीएम प्रियंका गोयल द्वारा किया जाएगा।
मंगलवार को रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा जनजागरण और संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान रोटरी दिनेश मधु आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान हैं। रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने युवाओं सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में शामिल होने की अपील की है। विपिन अग्रवाल टीटू ने कहा कि रक्त की प्रत्येक बूंद अनमोल है और समय पर रक्त उपलब्ध होने से कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक एवं रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष मनोज माहेश्वरी ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और इससे जरूरतमंद मरीजों को जीवन दान मिलता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस