5:44 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में बदहाल व्यवस्था पर लोगों का गुस्सा

सहसवान में बदहाल व्यवस्था पर लोगों का गुस्सा, सड़कें गड्ढों में तब्दील, नालियों का पानी बना मुसीबत

सहसवान। नगर की बदहाल सड़कें, जलभराव, नालियों का गंदा पानी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से नागरिकों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की लापरवाही के कारण समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

नगर के कई प्रमुख मार्ग गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं गलियों में नालियों का गंदा पानी भरने से लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा नियमित रूप से फॉगिंग नहीं कराई जा रही, जिसके चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और लोगों का रात में चैन से सोना भी मुश्किल हो गया है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है।

नाराज नागरिकों ने पालिका प्रशासन पर जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि “ऐसा लगता है मानो सहसवान में नहीं, बल्कि आसमान में जाकर रहना आसान है। नगर की बदहाल व्यवस्था ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।”

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर पालिका से जल्द सड़क मरम्मत, जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा नियमित फॉगिंग कराने की मांग की है, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस