6:26 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने बदायूं आएंगे अखिलेश यादव

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को जनपद बदायूं के दहगवाँ पहुंचेंगे। वह पूर्व मंत्री स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश यादव राव फार्म, दहगवाँ चौराहा, दहगवाँ (जनपद बदायूं) पहुंचकर स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना देंगे और शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

अखिलेश यादव के आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में तैयारियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस