बिल्सी । बिल्सी में सहसवान-मुजरिया मार्ग पर मंगलवार के गांव कोल्हाई के पास एक थ्री-व्हीलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्सी पहंचाया,जहां उनका उपचार किया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
जानकारी के अनुसार, मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर हरदो पट्टी निवासी सलमान अपनी पत्नी बबली, पुत्र जयान और पुत्री इरम के साथ अलीगढ से अपने गांव लौट रहे थे। जब उनका थ्री-व्हीलर सहसवान-मुजरिया मार्ग पर गांव कोल्हाई के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे थ्री-व्हीलर अनियंत्रित होकर सडक पर पलट गया।
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहंचे और थ्री-व्हीलर में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर 108 एंबूलेंस मौके पर पहुंची और सलमान, उनकी पत्नी बबली, पुत्र जयान तथा पुत्री इरम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी का उपचार किया।
दुर्घटना के बाद सड़क पर थ्री-क्हीलर पलट जाने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को सडक से हटाया गया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से बहाल हो गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
