12:03 pm Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर। वी.आर. पब्लिक स्कूल में मॉडल यूनाइटेड नेशन्स का आयोजन

वी.आर. पब्लिक स्कूल में मॉडल यूनाइटेड नेशन्स का आयोजन, छात्रों ने निभाई 35 देशों के प्रधानमंत्रियों की भूमिका

इस्लामनगर। कस्बे के बहजोई रोड स्थित अल्लैहपुर समसपुर के वी.आर. पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक गतिविधि के तहत मॉडल यूनाइटेड नेशन्स (MUN) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं ने भारत सहित 35 देशों के प्रधानमंत्रियों की भूमिका निभाते हुए संयुक्त राष्ट्र की मॉडल बैठक में भाग लिया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली, वैश्विक मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति की जानकारी देना था। प्रतियोगिता के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे छात्रों ने विश्व में युद्ध समाप्त करने, शांति स्थापित करने और देशों के बीच आपसी संवाद व सहयोग को बढ़ावा देने पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

छात्रों ने कहा कि देशों के बीच शांति और सौहार्द बना रहने से जान-माल एवं संपत्ति की हानि रोकी जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को शांति, अनुशासन और वैश्विक भाईचारे का संदेश दिया गया। आयोजन की सभी ने सराहना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस