8:26 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान: पालिका की लापरवाही से बदहाल शहर, गड्ढों, जलभराव और गंदगी से नागरिक परेशान

सहसवान। नगर पालिका की कथित लापरवाही के चलते शहर में अव्यवस्थाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। नागरिकों का आरोप है कि जगह-जगह गड्ढायुक्त सड़कें, बजबजाती नालियां और गलियों में नालियों का गंदा व बदबूदार पानी भरा रहने से लोगों का जीना दूभर हो गया है।

शहर के कई मोहल्लों में जलनिकासी व्यवस्था चरमराने के कारण नालियों का पानी सड़कों और गलियों में फैल रहा है। इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर भी बीमारी फैलने की आशंका बढ़ा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो गए हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है।

नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से गड्ढायुक्त सड़कों की मरम्मत, नालियों की नियमित सफाई, जलभराव की समस्या के समाधान और शहर में व्यापक सफाई अभियान चलाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस