9:44 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

सावन का पहला सोमवार आज: भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

शिवालयों में सुबह से लगी लंबी कतारें, विधि-विधान से की पूजा।

बदांयू 3 अगस्त।

सावन माह का आगाज होते ही आज पहला सोमवार है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की आराधना और जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और भोलेनाथ विशेष कृपा बरसाते हैं।

सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। श्रद्धालु गंगा जल, दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से बने पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक कर रहे हैं।

पुजारियों के अनुसार सावन के सोमवार पर सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके बाद शिवलिंग पर गंगाजल या शुद्ध जल अर्पित करें। फिर पंचामृत से अभिषेक करें। पूजा में बेलपत्र, धतूरा, भांग, सफेद फूल, अक्षत, चंदन, फल और मिष्ठान चढ़ाना शुभ माना जाता है। अंत में शिव चालीसा या महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर आरती करें।

मंदिर समितियों ने भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस प्रशासन भी मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात है।

भक्तों का कहना है कि सावन में शिव की भक्ति से घर में सुख-समृद्धि आती है और सभी कष्ट दूर होते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस