12:24 pm Thursday , 6 August 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर: लश्करपुर ओइया में कुट्टी मशीन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

इस्लामनगर: कुट्टी मशीन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

लश्करपुर ओइया में पशुओं का चारा काटते समय हुआ हादसा, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समाचार:
इस्लामनगर। क्षेत्र के ग्राम लश्करपुर ओइया में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। पशुओं के लिए इंजन चलाकर कुट्टी मशीन से चारा काट रही विमलेश (32 वर्ष) अचानक मशीन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। उनके पति अनिल पाल गुजरात में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस