3:14 pm Wednesday , 5 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान- विद्युत पोल पर करंट उतरने से पोल की चपेट में आई गाय की दर्दनाक मौत

सहसवान,(बदायूं) नगर के मोहल्ला शहबाजपुर जामा मस्जिद के पीछे नई बस्ती में विद्युत पोल पर करंट उतरने से गाय की दर्दनाक मौत हो गई जिस मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई मोहल्ले वासियों ने बताया कि बिजली के झूलते हुए तारों से हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है एक तरफ सड़क में गहरे गहरे गड्ढे दूसरी तरफ गली में भरा पानी मैं लोहे के पोल की वजह से पानी में करंट आने से गाय की मौत हो गई प्यार बानो पत्नी ताहिर ने बताया कि उसकी फालतू गाय चरने के लिए गई थी इसी दौरान गली में जगह-जगह बरसात के जल भराव से पास में ही लगे विद्युत पोल की चपेट आने से गाय की दर्दनाक मौत हो गई विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से आए दिन बरसात के मौसम में करंट की चपेट में आने से दुर्घटनाएं होती रही है
8 दिन पूर्व नगर के मोहल्ला कटरा में अंडर ग्राउंड बॉक्स में करंट आने से एक बैल की मौत हो चुकी है फिर भी विभाग के कान पर जूं नहीं रिंगी लाइनमैन की अंद देखी के चलते आए दिन अंडरग्राउंड विद्युत लाइन और अधिकांश खुले बॉक्सो से हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है इस और विद्युत विभाग का कोई भी ध्यान नहीं विद्युत विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है किया।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस