8:16 pm Monday , 10 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा के नेतृत्व में अटल चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन

बिसौली। सोमवार को पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा के नेतृत्व में अटल चौक पर कावड़ियों के लिए कावड़ सेवा शिविर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान भोले शंकरनाथ की पूजा अर्चना के मुख्य यजमान कमलेश मिश्रा रहे। इस दौरान उन्होंने शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा करने के बाद उनको भोजन वितरित किया। पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने कावड़ियों को उनकी यात्रा के दौरान पुलिस की ओर से पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया। कमलेश मिश्रा ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कांवड़ियों से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा या समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने दोहराया कि पुलिस हर संभव मदद के लिए उनके साथ है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, नगर के युवा उद्योगपति चितरंजन गुप्ता, नगर पालिका के पूर्व सभासद बाबू कथूरिया, वसीम खां, हाजी तस्लीम खां, एसआई विक्रांत आर्य, कांस्टेबल अमित कुमार, गजेंद्र कुमार, रोहित कुंडो, सरिता, रोहिताश, हरवीर, मोहित, नितिन, नीरज सागर आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस