वजीरगंज बदायूं
कस्बा वजीरगंज के आवला रोड निवासी 32 वर्षीय अर्पित कस्बे में ही जनरल स्टोर की दुकान चलता था शनिवार शाम दुकान बंद कर घर पहुंचा और पत्नी से विवाद के बाद कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है थाना पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच कर रही है
मृतक की पहचान 32 वर्षीय अर्पित पुत्र सुधीर कुमार सिंह के रूप में हुई है अर्पित कस्बे में ही जनरल स्टोर की दुकान चलाता था और वह अक्सर शराब भी पीता था शनिवार की रात 9:00 बजे अर्पित दुकान बंद कर शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा बताया जा रहा है की पत्नी इसकी शिकायत करने थाने पहुंची और जब वह थाने से वापस आई तो उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया और आवाज़ भी दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला किसी तरह कमरे का दरवाजा खुला तो देखा कि अर्पित कुंडे से लटका हुआ था इसे देख परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं थाना पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच कर रही है
anurag mishra
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

