5:21 pm Tuesday , 4 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर ऑटो लूटा, चालक झील किनारे बेहोश मिला

बदायूं: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर ऑटो लूटा, चालक झील किनारे बेहोश मिला।

बिसौली, बदायूं 4 अगस्त ।

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया निवासी सुनील पुत्र भीकम को नशीला पदार्थ पिलाकर दो अज्ञात बदमाश उनका ऑटो रिक्शा लेकर फरार हो गए।

पीड़ित के परिजनों के अनुसार, सुनील 2 अगस्त की सुबह ऑटो लेकर कुछ सवारियों को बिसौली छोड़ने गए थे। देर शाम तक घर न लौटने पर तलाश की गई तो पता चला कि मैथरा गांव की झील के पास वे घायल और बेहोशी की हालत में पड़े हैं।

परिजन उन्हें इलाज के लिए बिसौली लेकर पहुंचे। होश आने पर सुनील ने बताया कि दो लोगों ने सैदपुर जाने के लिए ऑटो बुक किया था। रास्ते में दोनों ने उन्हें कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वे बेहोश हो गए।

घटना के बाद से चालक की हालत सामान्य नहीं है। परिजनों ने प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने, ऑटो बरामद करने और सुरक्षा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस