12:45 pm Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

किसानों के हित में मजबूती से आवाज उठाएगी भाकियू जनशक्ति : चौ. सचिन बाबू

सदस्यता बैठक में नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (जनशक्ति) की सदस्यता एवं संगठन विस्तार बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष चौ. सचिन बाबू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की तथा नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

बैठक में महावीर शर्मा को वरिष्ठ जिला संगठन मंत्री, सुमित कुमार को जिला कोषाध्यक्ष तथा आरिफ अली एवं राजेश मौर्य को जिला सचिव नियुक्त किया गया। वहीं रामनिवास कश्यप को ब्लॉक अध्यक्ष बिसौली, बृजेश कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष बिल्सी, सूरजपाल शाक्य, सूरजपाल श्रीवास्तव, देशराज शाक्य एवं संजय कुमार को ब्लॉक सचिव बिसौली तथा किशनवीर को ब्लॉक सचिव बिल्सी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा छविराम शाक्य, राजू कश्यप, जीतपाल कश्यप, तेजपाल सिंह, अकरम अली, सतीश बाबू, पप्पू शाक्य, करन सिंह, शान मोहम्मद एवं राजेंद्र कुमार गुप्ता (पप्पू) सहित कई लोगों ने भारतीय किसान यूनियन (जनशक्ति) की सदस्यता ग्रहण की।

जिलाध्यक्ष चौ. सचिन बाबू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने और पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

बैठक में जिला महासचिव विनोद कुमार, जिला सचिव नरेंद्र कुमार, संगठन के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस