7:52 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली में आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

बिसौली में आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन, मांगों के समर्थन में सरकार से लगाई गुहार

बिसौली (बदायूं), 31 जुलाई। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर खंड कार्यालय बिसौली में आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि संगठन की प्रमुख मांगों में हटाए गए कर्मचारियों की पुनर्बहाली, संविदा कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये निर्धारित करना तथा अन्य लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान शामिल है।

उन्होंने बताया कि यह सांकेतिक विरोध प्रदर्शन लखनऊ के इको गार्डन में चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में आयोजित किया गया, ताकि सरकार तक कर्मचारियों की आवाज पहुंचाई जा सके।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार से संविदा कर्मियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने और उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

इस अवसर पर हर्षवर्धन, अभय कुमार, रंजीत, सनोज कुमार, सत्येंद्र कुमार यादव, अलाउद्दीन, इमरान, रूपेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, सुभाष सहित बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस