12:03 pm Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

कुंवर गांव – बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट का आरोप

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव बदांयू । बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पुठीसराय में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
पीड़ित पंकज पुत्र रूपचंद निवासी पुठीसराय के अनुसार, उनके बच्चों और गांव के ही सुनील के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर रविवार शाम करीब 7 बजे सुनील पुत्र अनोखे, रजनी पत्नी सुनील कुमार, जसवीर पुत्र अनोखे तथा लाल पुत्र थम्मन समेत अन्य लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट में पंकज की मां सुशीला देवी के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि रवि पुत्र राजेंद्र भी घायल हो गया। घायल सुशीला देवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पंकज ने सभी आरोपियों के खिलाफ विनावर थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस