बिसौली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को उनकी पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई गई पावन माटी का बिसौली नगर मंडल में श्रद्धा, आस्था एवं सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान पावन माटी का श्री खाटू श्याम मंदिर, श्री शिव मंदिर (आसफपुर रोड), श्री साईं मंदिर, श्री ब्रह्मदेव वैनी महाराज मंदिर (बिल्सी रोड) तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (साहूकारा मोहल्ला) सहित विभिन्न मंदिरों में पूजन एवं वंदन किया गया।
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और सेवा का अनुपम संदेश देता है। वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक ने कहा कि भाजपा संत रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में समरसता और सद्भाव को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में संत-महात्माओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, ठा. रामवीर सिंह, आशीष गर्ग, मनोज शर्मा, रीतेश चौहान, बंटू पाठक, कृष्णा गुप्ता, सविता शर्मा, प्रतिभा सिंह, रेनू अग्रवाल, वैभव शर्मा, विकास, राहुल सिंह, अनीता शंखधार, विजय शर्मा, अमरपाल प्रजापति, रजत वार्ष्णेय, महेश शाक्य, राजेश भारद्वाज, हिमांशु सक्सेना, विमल भारद्वाज, आदेश गुप्ता, ज्ञानेश भारद्वाज, अरविंद अग्रवाल, दीपक चौहान, रूबी अग्रवाल, वीरपाल कबीर, क्रांति शाक्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने संत गुरु रविदास महाराज के समरस, समानतामूलक और सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए पावन माटी का वंदन किया।
im khan
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
