2:16 pm Wednesday , 5 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली: स्कूल जाती छात्रा से छेड़छाड़, बुलेट छोड़ भागा युवक

बिसौली: स्कूल जाती छात्रा से छेड़छाड़, बुलेट छोड़ भागा युवक।

बिसौली बदांयू 5 अगस्त।

बुधवार सुबह स्कूल जा रही हाईस्कूल की छात्रा से बुलेट सवार युवक ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपी ने काफी दूर तक पीछा कर मोबाइल नंबर मांगा। मना करने पर निर्माणाधीन मकान में खींचने की कोशिश की।

छात्रा के शोर मचाने पर राहगीर जुटे तो युवक बुलेट छोड़कर भाग निकला। सूचना पर डायल 112 और कोतवाली पुलिस पहुंची। एसआई पूजा तोमर ने बुलेट कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। घटना के बाद छात्रा दहशत में है।

विज्ञापन एक्सप्रेस