8:59 pm Friday , 7 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली में सपा का ‘संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन’, पीडीए एकजुट कर संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

बदायूं

बिसौली में सपा का ‘संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन’, पीडीए एकजुट कर संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

केशव गुप्ता

बिसौली (बदायूं)। विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ा दास में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जन संवाद एवं जन पंचायत के तहत ‘संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर सियाराम सागर ने की, जबकि मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी रहे।
सभा को संबोधित करते हुए सतीश प्रेमी ने कहा कि संविधान की रक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अनुयायियों की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की अवधारणा समाज के हर वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाने का माध्यम है तथा संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए जन-जन को जागरूक करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट कर सत्ता में आने पर संविधान की रक्षा करते हुए रोजगार, शिक्षा और आरक्षण को मजबूत करने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ सपा नेता काजी शाहनवाज खान ने कहा कि संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी पीडीए की है, जिससे दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हित सुरक्षित रह सकें।
सभा के अंत में सतीश प्रेमी ने उपस्थित लोगों को संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। साथ ही आगामी चुनाव में प्रदेश सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से हटाने का आह्वान भी किया।
इस अवसर पर छविराम आंबेडकर, विकास यादव, रविंद्र कुमार, गौरव आंबेडकर, कपिलदेव, यशवीर, मास्टर सियाराम सागर, विक्रम सागर, विमल सागर, सुखवीर सागर, सचिन जाटव, राजकुमार जाटव, इंद्रजीत सागर, गंगा सिंह जाटव, पाले अली, अकरम खान, रोहित जाटव, ताज मोहम्मद, कुलदीप, राधेश्याम सागर, राज बाबू जाटव, मनी सागर, संजू सागर, अमन जाटव, ब्रह्मचारी सिंह जाटव, लक्ष्मी जाटव, रेशमा जाटव, सपना जाटव, बॉबी सागर, गप्पू सागर, अतवीर जाटव, श्रीपाल, पप्पू सागर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस